A2Z सभी खबर सभी जिले की

महावृक्षारोपण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं।

जनपद को 39 लाख 49 हजार 652 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला

5 / 100 SEO Score

सिद्धार्थनगर में 12 जुलाई को होने वाले महावृक्षारोपण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से कराई जाए।

FB IMG 1783621301349

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को 39 लाख 49 हजार 652 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। सभी विभागों को समय से पहले गड्ढे तैयार करने और अभियान से एक दिन पूर्व पौधों का उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत स्कूलों के बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने और पौधरोपण के बाद हरितिमा ऐप पर फीडिंग कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव सहित वन, शिक्षा, पंचायत, कृषि, मनरेगा और नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!