
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बी.टेक. के अंतिम वर्ष 2023 में GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-13 प्राप्त कर बनाई राष्ट्रीय पहचान, एम.टेक. पूर्ण करते ही प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ चयन,सागर पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान एवं उनके परिवार के लिए आज का दिन अत्यंत गौरव, हर्ष और अविस्मरणीय उपलब्धि का साक्षी बना। उनकी पुत्री अंजली चौहान ने देश के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु से एम.टेक. की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर परिवार, सागर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अंजली चौहान ने अपनी प्रतिभा का परिचय बी.टेक. के अंतिम वर्ष में ही दिया था, जब उन्होंने GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-13 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इस उपलब्धि के आधार पर वर्ष 2023 में बी.टेक. पूर्ण होने के साथ ही उन्हें भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में एम.टेक. में प्रवेश प्राप्त हुआ। कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर उन्होंने एम.टेक. की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण की तथा डिग्री प्राप्त करने के साथ ही एक प्रतिष्ठित कंपनी में आकर्षक पैकेज पर चयनित होकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।
उल्लेखनीय है कि आर.के.एस. चौहान के पुत्र वर्ष 2019 से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक (Scientist) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इस प्रकार चौहान परिवार ने शिक्षा, प्रतिभा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पुलिस सेवा जैसी अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच परिवार को समय देना, बच्चों को उच्च शिक्षा, उत्कृष्ट संस्कार एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दे आर.के.एस. चौहान एवं उनके परिवार की उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, सतत प्रयास और पारिवारिक सहयोग से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। दीक्षांत समारोह के इस गौरवपूर्ण अवसर पर चौहान एवं उनके परिवार ने इस सफलता का श्रेय अंजली की अथक मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन, परिवार के विश्वास तथा ईश्वर की कृपा को दिया। अंजली चौहान की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने श्री आर.के.एस. चौहान एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए अंजली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके उज्ज्वल करियर के लिए शुभाशीष प्रदान किया। अंजली चौहान की यह उपलब्धि सागर सहित पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।





