A2Z सभी खबर सभी जिले की

मीरजापुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 97.61 लाख पौधों का रोपण…*

मीरजापुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 97.61 लाख पौधों का रोपण...*

6 / 100 SEO Score

 

IMG 20260712 WA0000

मिर्जापुर से खबर

ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट

मीरजापुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 97.61 लाख पौधों का रोपण…*
मीरजापुर। प्रदेशव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जनपद में 97.61 लाख पौधों का रोपण किया गया। *मुख्य कार्यक्रम ग्राम सागर सेमर (विकास खण्ड पहाड़ी) में* आयोजित हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, महानिदेशक पर्यटन एवं नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। मंत्री ने स्कूली बच्चों को प्रमाणपत्र व निःशुल्क पौधे वितरित करते हुए कहा कि “पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ उत्तम स्वास्थ्य भी देते हैं।” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रधान संघ, स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!