
“नशे से दूरी है जरूरी – 2.0” अभियान के तहत चैनपुर व सेगाँव में निकली जन जागरूकता रैली
खरगोन। जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी – 2.0” अभियान के अंतर्गत चैनपुर एवं सेगाँव क्षेत्र में जन जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
चैनपुर में थाना प्रभारी (टीआई) निरीक्षक श्री गहलोद सेमलिया के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से नशे से दूर रहने, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
वहीं सेगाँव में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी से नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। अभियान के दौरान नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल का समर्थन करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।




