A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

पदोन्नति सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विधायक नागोद श्री नागेन्द्र सिंह से मिले पटवारी

IMG 20260717 161124सतना/नागोद : पदोन्नति सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला पटवारी संघ सतना द्वारा विधायक नागौद श्री नागेंद्र सिंह जूदेव को एक ज्ञापन सोपा गया। जिसमें यह बताया गया कि सरकार द्वारा सभी कर्मचारी व अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है, किंतु पटवारियों को छोड़ दिया गया है। एक भी पटवारी का प्रमोशन नहीं होने से पूरे पटवारी जगत में निराशा का माहौल व्याप्त है। इससे पटवारी व्यथित हैं तथा खुद को असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे है। सरकार का ध्यान अपनी ओर यकृष्ट करने के लिए जिला अध्यक्ष पटवारी संघ धर्मेंद्र पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधायक नागौद श्री नागेन्द्र सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन पत्र प्रस्तुत कियाहै। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश निगम ,तहसील अध्यक्ष राम निहोर आरख, धर्मदेव सिंह, शुभम पांडे, हरिराम कुशवाहा, राबेद्र बागरी, अवनीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!