
लोदना ओपी के अंतर्गत NSW स्टोर में दो लोहा चोर चोरी के इरादे से घुसे l मुस्तैद CISF के जवान द्वारा दिनांक 20/07/2026 को अहले सुबह 02 लोहा चोरों को चोरी करते धर दबोचा दोनों लोहा चोर को पकड़ कर लोदना ओपी को अगली कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। पिछले 3 दिनों में CISF की लोहा चोरों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्यवाही है इससे पहले दिनांक 18/07/2026 को भी CISF द्वारा चोरों के मनसूबों पर पानी फेरते हुए 33 बैटरियां जप्त की गई थी। लेकिन उस समय चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले थे इस बार cisf द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर दोनों लोहा चोरों को धर दबोच कर लोदना ओ पी को सुपुर्द कर दिया गया l








