
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 22 जुलाई 2026 ।।
जीपीएम–:: छग के बिलासपुर- पेन्ड्रा सड़क मार्ग एनएच-45,सड़क की हालत खराब होने से इस मार्ग पर तीस किलोमीटर की दूरी पर चार बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जानकारी अनुसार इस सड़क दुर्घटना में दो वाहन चालक, दो वाहन क्लीनर, गंभीररुप सै घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में पहला बड़ा हादसा बंजारीघाट के पास हुआ, जहां पर सड़क में गड्ढों और सड़क की खराब स्थिति के कारण कोयले से लदा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, इस.घटना में वाहन चालक और क्लीनर घायल हो गए।.जानकारी अनुसार इस सड़क मार्ग की हालत जर्जर होने से तीन अन्य बड़े वाहन भी सड़क के गड्ढों और कच्ची मिट्टी में धंस गए। यहां पर सड़क मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सड़क मार्ग खराब होने से यहां से गुजरने वाले भारी वाहन भी खराब हो रहे हैं और दुर्घटना का डर भी बना रहता है। स्थानीय नागरिकों के साथ ही वाहन चालकों ने भी प्रशासन से बिलासपुर- पेन्ड्रा एनएच मार्ग को शीघ्रातिशीघ्र सुधारे जाने की मांग की है, जिससे आवागमन सुरक्षित रूप से हो सके। 









