A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एसपी महराजगंज ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

FB IMG 1784653140987

महराजगंज।

एसपी महराजगंज ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश –

महराजगंज- पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कहा, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

पुलिस अधीक्ष‍क ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!