A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मिशन शक्ति अभियान: श्यामदेउरवा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक 

FB IMG 1784653318104

महराजगंज।

मिशन शक्ति अभियान: श्यामदेउरवा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने हैप्पी पब्लिक स्कूल, श्यामदेउरवा में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव और महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

छात्र-छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने, अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!