Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवापारा और सूरजपुर संकुल में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया बल

24 Jul 2026, 10:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
01 मध्यान्ह भोजन

01 मध्यान्ह भोजन

संकुल समन्वयकों व मास्टर ट्रेनरों की रही सक्रिय भागीदारी

 

सूरजपुर/  बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के प्रभावी संचालन, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण मानकों तथा गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में सहायिकाओं की दक्षता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार झा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता तथा रसोइयों के दैनिक कार्यों में बरती जाने वाली सावधानियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन करने, निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, रसोईघर की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आवश्यक अभिलेखों के सही संधारण पर विशेष बल दिया।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर एवं नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण योजना है तथा इसके सफल क्रियान्वयन में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहायिकाओं से शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं के साथ ही संचालन समूह के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कराया। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर संकुल केंद्र नवापारा के संकुल समन्वयक श्री बालेश्वर प्रसाद साहू, बालक सूरजपुर के संकुल समन्वयक श्री जितेंद्र कुमार साहू, कन्या सूरजपुर के संकुल समन्वयक श्री विकास कुमार पांडे तथा मास्टर ट्रेनर श्री राम नंदे साहू एवं श्री राजाराम साहू उपस्थित रहे।

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश कुलपहाड़ व अजनर थानों के विवेचकों…

पूरी खबर पढ़ें →
48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,सरकार से मदत की गुहार.!
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,सरकार से मदत की गुहार.!

परे बरसाती सिजन मे 48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,!सरकार से मदत की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

ખેડા જિલ્લા ની બ્રેકીંગ ન્યૂઝ

મહુધામાં ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવાની કાર્યવાહી: તાજેતરમાં રાજ્ય ધોરીમાર્ગ કિનારે અંદાજે 50 ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યા હતા.…

पूरी खबर पढ़ें →
उमरान रायपुर में सड़क पर जल भराव झाड़ियां गद्दा देखभाल साफ सफाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

उमरान रायपुर में सड़क पर जल भराव झाड़ियां गद्दा देखभाल साफ सफाई

नमस्कार मैं शिवकुमारी वंदे भारत लाइव टीवीऔर समृद्धि भारत न्यूज़ इमरान रायपुर मार्ग की समस्या ग्रामीणों ने स्वयं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

ખેડા જિલ્લા ની બ્રેકીંગ ન્યૂઝ

મહુધામાં ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવાની કાર્યવાહી: તાજેતરમાં રાજ્ય ધોરીમાર્ગ કિનારે અંદાજે 50 ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યા હતા.…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!