A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद की मालन नदी में मिला अज्ञात शवः पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पुलिस बल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

AddText 07 24 06.23.39

नजीबाबाद के हरिद्वार रोड स्थित मालन नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। 24 जुलाई को दोपहर 1 बजे मिली इस सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी नजीबाबाद अमित कुमार, एसएसआई अमर सिंह राठौड़, एसआई अनीश अहमद और एसआई अवधेश शर्मा सहित भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे दुर्गंध आ रही थी।

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मालन नदी के पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!