A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़धमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 53 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 53 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी, 25 जुलाई 2026। धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 पेटी अवैध शराब जब्त की है। थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम धौराभाठा में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करीब 458 लीटर (2544 पौवा) अवैध शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680 बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धौराभाठा में घेराबंदी कर खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू (33 वर्ष) एवं कमलेश साहू (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

जप्त शराब का विवरण
40 पेटी देशी प्लेन शराब (1920 पौवा) – 345.600 लीटर
5 पेटी देशी मसाला शराब (240 पौवा) – 43.200 लीटर
8 पेटी जम्मू व्हिस्की (384 पौवा) – 69.120 लीटर
इस प्रकार कुल 53 पेटी (2544 पौवा) अवैध शराब, लगभग 458 लीटर, जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस के अनुसार मामले में केवल शराब की जब्ती तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण एवं वितरण से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!