
पश्चिमी राजस्थान के भक्तों के लिए पहली बार दाती महाराज पाली में मनाएंगे गुरुपूर्णिमा।
27-28 जुलाई को दाती महाराज रहेंगे शनिधाम आश्रम मे। रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया, पाली, 26 जुलाई। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम के पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर स्वामी परमहंस निजस्वरूपानंद पुरी जी महाराज (दाती महाराज) के सान्निध्य में गुरुपूर्णिमा का महापर्व इस वर्ष 27 एवं 28 जुलाई2026 को पाली स्थित शनिधाम आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पहली बार पश्चिमी राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दाती महाराज ने गुरुपूर्णिमा का आयोजन दो दिनों तक पाली में करने का निर्णय लिया है। गुरु भक्त रामलाल सुथार ने बताया कि दाती महाराज 27 और 28 जुलाई को पाली स्थित शनिधाम आश्रम में रहकर गुरु भक्तों को दर्शन, आशीर्वाद एवं गुरु पूजन का अवसर प्रदान करेंगे। गुरुपूर्णिमा का यह विशेष आयोजन पश्चिमी राजस्थान के हजारों श्रद्धालुओं के लिए रखा गया है, ताकि उन्हें दिल्ली तक की लंबी यात्रा नहीं करनी पड़े







