
सोजत मे शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर पट्टा वितरण किया नगर पालिका में ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, प्रगति लाने के दिये निर्देश’

पाली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इसके बाद सोजत नगर पालिका पहुचीं। उन्होंने वहां शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियो को पट्टा वितरण किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली व उनके प्रभार वाले विभागों की योजनाओं, प्रगति व बकाया कामों की जानकरी ली व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग में विभिन्न, बजट घोषणाओं, लम्बित कामों, आगामी योजनाओं, देसूरी की नाल, हरियालो राजस्थान, एन एच, एनएचएआई आदि से विभिन्न कामों की जानकारी ली।
उन्होंने महिला अधिकारिता व महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जिले की प्रगति की समीक्षा की। जिनमें राजश्री योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी उधम योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजना, में जिले की स्थिति व प्रगति लाने के निर्देश दिये व विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार महिला एंव बाल विकास विभाग में आंगबाडी व पोषाहार वितरण, पीएमएमवाई योजना, आदर्श सेमी व आदर्श आंगनवाडी केन्द्रों, जर्जर भवनों की जानकारी शिफ्टिंग, समसा में मरम्मत किये केन्द्रो की प्रगति के बारे में, नन्द घर, मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्रीकिट वितरण के बारे में समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही पर्यटन विभाग की समीक्षा में पंच गौरव, जवाई बांध रणकपुर मंदिर आदि पर चर्चा कर निर्देश दिये।
इस अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, एडीएम डॉ बजरंग सिह, महिला अधिकारिता विभाग भागीरथ चौधरी, महिला एवं बाल विकास पीसी पंवार, पीडब्लूडी के एस ई, सुनील भंडारी सहित सभी संबंधित विभागों के जिला व ब्लॉक लेवल अधिकारी जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।










