A2Z सभी खबर सभी जिले की

साप्ताहिक समीक्षा बैठक’ ’जिला कलक्टर ने ली बैठक विभिन्न विभागों के कामो की समीक्षा , स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिये निर्देश’

साप्ताहिक समीक्षा बैठक’
’जिला कलक्टर ने ली बैठक विभिन्न विभागों के कामो की समीक्षा , स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिये निर्देश’19 18 16 17

पाली, 27 जुलाई। जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में आज सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी ं। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कामों योजनाओं की समीक्षा की साथ ही  आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला एवं उपखंड स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी लेने, जर्जर भवनों एवं इमारतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, विद्युत फॉल्ट शिकायतों के त्वरित निस्तारण, जल संसाधन विभाग द्वारा मानसून के दौरान मिट्टी कटाव रोकने की व्यवस्थाओं, पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी रोग टीकाकरण अभियान की प्रगति, जन आधार से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को विकास कार्यों के जारी टेंडरों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, मैदान का समतलीकरण, टेंट एवं मंच सजावट, मंच संचालन, मार्चपास्ट, विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, रोशनी एवं आकर्षक सजावट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के लिये कहां
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर दिये निर्देश
बैठक में जिला कलक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के  लिये सभी संबधित विभागो को निर्दैश दिये। जिसमे परेड एवं रिहर्सल में एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशस्ति पत्र वितरण, सभी सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम, जिला कलक्टर कार्यालय, नगर निगम तथा अन्य सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी एवं सजावट तथा शहीद स्मारक पर पुष्प सज्जा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बैठक एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी तथा समारोह स्थल एवं मुख्य मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!