A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस के नेताओं को धरना-प्रदर्शन करने से पूर्व कमेटी और पीसीसी से इजाजत लेना होगा

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 30 जुलाई 2026 ।।

20260730 122614छत्तीसगढ-:: छत्तीसगढ राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारीयों के बीच छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी, ने अपने नेताओं और टिकिट के संभावित दावेदारों के लिए अब नये संगठनात्मक दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अब प्रदेश में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आन्दोलन, जनसंपर्क अभियान या फिर राजनीतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने से पहले संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी और पीसीसी को इसकी जानकारी देनी होगी, और स्थानीय संगठन से समन्वय भी बनाना जरूरी रहेगा। कांग्रेस पार्टी का कथन है कि यह अनुमति लेने की प्रक्रिया नहीं बल्कि संगठनात्मक मेलजोल को और अधिक मजबूत करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाब ही के महिनों में कांग्रेस के कई नेताओं ने स्थानीय संगठन को विश्वास मे लिए बिना ही अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए ,जिसकी शिकायतें भी कई जिलों से लगातार मिल रही थी।.कांग्रेस संगठन का यह मानना कि ऐसी समानांतर गतिविधियों के कारण कार्यकर्ताओं में भी भ्रम की स्थिति बन जाती है, जिससे गुटबाजी को बढ़ावा मिल जाता है।.कांग्रेस संगठन का यह दावा नये निर्देशों का उद्देश्य किसी भी नेता की सक्रियता पर रोक लगाना नहीं है, यह चुनाव से पहले संगठन को मजबूत बनाना एकजुट करना है। कांग्रेस कमेटी के इस निर्णय से अब यह देखना होगा कि जमीनी स्तर पर इसका कितना महत्व रहता है और क्या पार्टी मे गुटबाजी पर लगाम लग सकता है।.

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!