पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस गंभीर, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने SJPU की बैठक में दिए संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज। बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों को लेकर महराजगंज पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने की। इसमें जनपद के सभी थानों के नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO), महिला पुलिसकर्मी एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बाल अपराध और संरक्षण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान गुमशुदा एवं परित्यक्त बच्चों की बरामदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण तथा संकटग्रस्त बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
‘पुलिस की भूमिका संवेदनशील अभिभावक की भी’
क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशील अभिभावक की भी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों से जुड़े प्रत्येक मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़े संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
थानों पर बच्चों और परिजनों से मित्रवत व्यवहार के निर्देश
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि थानों पर आने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ मित्रवत और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संकट में फंसे बच्चों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
महराजगंज पुलिस ने बाल सुरक्षा को लेकर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि “बच्चों की सुरक्षा-सम्मान, महराजगंज पुलिस का संकल्प” की भावना के साथ सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्य करेंगे।
पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी देकर किया रवाना
12/08/2026
कर्रापुर में विकास को मिली गति, विधायक लारिया ने दी सामुदायिक भवनों की सौगात
12/08/2026
सिदगुवा मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
12/08/2026
मैहर में एड्स जागरूक अभियान का हुआ शुभारंभ
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में डी एम कार्यालय से गांधी मैदान मंडप तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया l
12/08/2026
मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनो से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण
12/08/2026
मेहंदी, गीत और संगीत से गूंजा JVTS गार्डन, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
12/08/2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने अतिरिक्त बसों के संचालन का दिया आदेश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!