
खारडा में स्वर्गीय घिसा पुरी जी के पीछे जागरण समाधी प्रतिष्ठा एवं भंडारा का आयोजन किया गया।







पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा बांध में स्वर्गीय घीसा पुरी जी के पीछे शुक्रवार रात्रि को विशाल भजन संध्या व शनिवार 1 अप्रैल 2026 को समाधि पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया सैकड़ो की तादाद में लोग भंडारा में पहुंचे साधु संत श्री उकार गिरी जी महाराज, श्री नितेंद्र भारती जी,सोनाई राव जी के सानिध्य में पंडित सुनील व्यास द्वारा विधिवत रूप से समाधि पूजन किया गया। इस दौरान जगदीशपुरी, ओमपुरी, आशापुरी, घनश्याम पुरी, दिनेश पुरी, गजेंद्र पूरी ,मुकेश पुरी, विकासपुरी, संदीप पुरी, प्रकाश पुरी द्वारा अतिथियों का बहुमान किया मौके पर मंगल सिंह सोलंकी, पुनाराम देवासी, सुखा भारती, अमर भारती, गोपुदास वैष्णव, रमेश खारोल, गोपाल सिंह चोटिला, प्रताप वन, मूल दास सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





