A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने दबोचा, बालिका को सकुशल बरामद।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 2 अगस्त। ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति (काल्पनिक नाम रमेश) की शिकायत पर आरोपी अनुज द्वारा उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 26 जुलाई 2026 को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की।

 

लगातार प्रयासों के बाद 1 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र सुशील कुमार, निवासी रायपुर, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को रेगुलेटर पुल के निकट जटवाड़ा पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग बालिका को सकुशलता बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

 

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक ललिता चुफाल, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर चौधरी तथा महिला कांस्टेबल सुल्ताना बानो शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!