


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा के मकरोनिया में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बट कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है उन्होंने कहा कि जिस तरह से मध्य प्रदेश और देश में भाजपा ने अराजकता का माहौल फैलाया है जनता ने उसका जवाब दिया है हमारे प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी बहुत ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं जनता ने उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाया हम जनता के आभारी हैं। जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा कि यह दतिया चुनाव की विजय आने वाले समय में मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का न्योता है।जश्न मनाने के साथ-साथ मकरोनिया चौराहा पर जीत की रैली निकाली गई जश्न एवं रैली में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी , आर आर पाराशर, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, अवधेश सिंह सिमरिया,प्रवक्ता सूर्या शुक्ला, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, आनंद तोमर, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास,सूर्या शुक्ला,डॉ हेमंत लारिया, प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी, पार्षद रिचा सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अजय अहिरवार , जतिन चौकसे,मनोज गुप्ता, कमल चौधरी,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, रोहित वर्मा, गुड्डू रैकवार, राजा बुंदेला,राहुल अहिरवार, अजय बमदेले,राकेश रजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जय पाराशर, विजय पाराशर, सुनील चौधरी, प्रेम नारायण अहिरवार, शैलेंद्र तोमर, कपिल राजपूत, राज बंसल, दुर्गेश अहिरवार, मनोज गुप्ता, सुनील चौधरी, महेंद्र यादव, एडवोकेट धन सिंह अहिरवार,मनोज राय, प्रशांत रजक, विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा सचिन रोहित एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे



