A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर के लिए एक बड़ी और जनहित से जुड़ी पहल सामने आई है।

रेल मंत्रालय की ओर से इस जनहित प्रस्ताव पर कब तक सकारात्मक निर्णय लिया जाता है

आज 3 अगस्त 2026 को सांसद ने नई दिल्ली में संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

FB IMG 1785825948319

इस दौरान उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर परिसर में रेलवे के एक उपक्रम की सीएसआर (CSR) निधि से “बुद्ध रसोई” के निर्माण के लिए धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

प्रस्तावित “बुद्ध रसोई” का संचालन “नो प्रॉफिट, नो लॉस” के सिद्धांत पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहद किफायती दर पर स्वादिष्ट, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

बताया गया कि इस पहल से दूर-दराज़ से आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि रेल मंत्रालय की ओर से इस जनहित प्रस्ताव पर कब तक सकारात्मक निर्णय लिया जाता है। फिलहाल, इस प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा का माहौल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!