
हाथरस सिकंद्राराऊ ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसौदिया के छोटे भाई अरविंद सिसोदिया के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जन सेवा और समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले अरविंद सिसौदिया कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। अपने मृदुभाषी और सौम्य व्यवहार के कारण वह क्षेत्र के लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गाँव टीकरी कला स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
अरविंद सिसौदिया के असामयिक निधन पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी नेताओं और प्रबुद्ध जनों ने टीकरी कलां पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में महेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, सत्येंद्र सिंह पुंडीर, रघुराज प्रताप सिंह, व्यापारी नेता विपिन वाष्र्णेय, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, अरुण दीक्षित, जयपाल सिंह चौहान शामिल रहे। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, विष्णु राजा, धीरेंद्र सिंह बब्बू ठाकुर, विजय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राघव, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, बृज बिहारी कौशिक, रिंकू शर्मा, गौरव भारद्वाज, लक्ष्मण स्वरूप, निशांत चौहान, विशाल राज सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश चतुर्वेदी, बबलू यादव, रामकिशन यादव, शालू यादव, सुरेंद्र सिंह और सुमंत किशोर सिंह सहित तमाम प्रबुद्ध जनों ने मृतक के आवास पर जाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

