भुतहिया में कटाव निरोधक कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण,
गुणवत्ता पाई संतोषजनक
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनापार-बैदोला तटबंध के किलोमीटर 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के पास कराए गए कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड ने बताया कि यह परियोजना 05 जुलाई 2026 को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली गई थी। परियोजना के तहत 235 मीटर लंबाई में वायर क्रेट में मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन, 120 मीटर तक उच्चतम बाढ़ स्तर और 115 मीटर तक भूतल स्तर पर स्टेप स्लोप पिचिंग, क्षतिग्रस्त शॉर्ट स्पर की मरम्मत तथा डाउन स्ट्रीम में परक्यूपाइन स्थापित करने का कार्य कराया गया है।


जिलाधिकारी ने मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और पाया कि कार्य स्वीकृत ड्राइंग एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया गया है। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता कृपा शंकर भारती, सहायक अभियंता पंकज कुमार वर्मा, जूनियर अभियंता अमरेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





