A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगरः भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग,

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना लोटन पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में हरिवंशपुर चौकी पुलिस तथा एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 539 के पास संयुक्त गश्त की। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई और सतर्क रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

FB IMG 1785851836017

पुलिस के अनुसार, सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस प्रकार की संयुक्त पेट्रोलिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!