A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिले में दिव्यांगों के लिए आवश्यक अंग व उपकरण

चिन्हीकरण के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

डीडवाना-कुचामन,  जिले में दिव्यांगजनों को अंग एवं सहायक उपकरणों से लाभान्वित करने हेतु विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक दिव्यांगों को अंग उपकरणों के लिए चिन्हीत किया जाएगा।

जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा सं. 32 द्वारा ” राज्य में विशेष योग्यजनों को और अधिक सुविधा एवं संबल प्रदान करने की दृष्टि से जिला डीडवाना-कुचामन में 560 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण (Artificial Limbs/Equipments) उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की गई है जिसके अन्तर्गत दिव्यांगजनों को अंग/ उपकरणों से लाभान्वित करने हेतु ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से चिन्हीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपकरणो के अन्तर्गत ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर,हियरिंग एड, वॉकिंग स्टिक,वॉकर,एल्बो क्रुच,वैशाखी सुगम्य केन,स्मार्ट केन, सीपी चेयर, स्मार्ट ग्लास (चश्मा) एवं कैलिपर आदि उपकरणों का चिन्हीकरण किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले का कोई भी दिव्यांगजन जिनको अंग / उपकरणों की आवश्यकता है वो ई-मित्र से या स्वयं की एसएसओ आईडी से ऑनलाईन पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in “SJMS DSAP” (CM SAYUKT SAHAYATA ANUDAN YOJANA) पर आवेदन कर सकता है तथा आवेदन में कोई समस्या होने कोई भी दिव्यांगजन कार्यालय जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डीडवाना-कुचामन में दूरभाष नम्बर 01580-294755 पर संपर्क कर सकता है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग अंग / उपकरण चिन्हीकरण ऑनलाईन आवेदन हेतु विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID), आधार कार्ड, जनाआधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र या मूल निवास सम्बंधित अन्य दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र (प्रार्थी आयकर दाता नहीं हो)/ पीपीओ आदि दस्तावेज आवश्यक है।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!