
झाँसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो की मौत
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




