A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विडियो कान्फ्रेंसिंग में दिशा निर्देश जारी किए 

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विडियो कान्फ्रेंसिंग में दिशा निर्देश जारी किए

उन्होंने कहा कि आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्राअफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस से हो कार्रवाई एवं टप्पेबाजों शोहदों की पहचान सार्वजनिक करें, महिला सुरक्षा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं तथा उन्होंने यह भी कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता में  बाधा उत्पन्न न होने पाए, कालाबाजारी पर  कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही साथ योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को और प्रभावी बनाए जाने हेतु निर्देशित किया।

 योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी न आए  तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाएं, कटान प्रभावित परिवारों को   तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

सीएम योगी ने स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों का सत्यापन अनिवार्य करने को कहा।

 इसी क्रम में VC में मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने बताया की सीमावर्ती राज्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है ,

CP गाजियाबाद रविंद्र गौड़ ने जानकारी दी – अबतक लगभग 70000 कांवड़ यात्री जनपद से गुज़र चुके हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!