
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 08 अगस्त 2026 ।।
बिलासपुर/छत्तीसगढ—: दपूम. रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश जी ने कल 07 अगस्त 2026 को बिलासपुर के बीसऐन डिपो में तीन नई महत्वपूर्ण सूविधा॓ओं का शुभारंभ किया। बीसीएन डिपो बिलासपुर में सौ किलोवाट क्षमता को सोलर पावर प्लांट, कंप्यूटरीकृत डीवी टेस्ट बेंच और कर्मचारी विश्राम गृह का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। बिलासपुर जोन महाप्रबंधक तरूण प्रकाश जी ने बीसीएन डिपो का निरिक्षण कर वहां की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। महाप्रबंधक जी ने कार्य गुणवत्ता संरक्षा मानकों , डिपो के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। महाप्रबंधक जी ने बीसीएन डिपो के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन की सराहना भी की, जो कि हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। डीपो मे शुरू किए गए सौ किलोवाट क्षमता का यह सोलर प्लांट बीसीएन डिपो की विद्युत जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा,इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। कंप्यूटरीकृत डीवी टेस्ट बेंच माल डिब्बों में प्रयुक्त डिस्ट्रीब्यूटर वाल्व की सटीक मानकीकृत जांच भी सुनिश्चित करेगा और इससे अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, गति में सुधार होगा, इससे तकनीकी भूल कम होंगी , मालगाड़ियों का सुरक्षित, विश्वसनीय, निर्बाध परिचालन मजबूत होगा । बीसीएन डिपो के कर्मचारियों के लिए साफ स्वच्छ आरामदायक, बेहतर कार्य करने का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित कर्मचारी विश्राम गृह का भी कल शुभारंभ किया गया। सुविधाओं के शुभारंभ के अवसर पर जोन महाप्रबंधक तरूण प्रकाश जी ने कहा कि आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा, कर्मचारी कल्याण पर आधारित ऐसी पहलें रेलवे की कार्यकुशलता ,सुरक्षा, गुणवत्ता, पर्यावरण सुरक्षा का दायित्व को नई ऊंचाईयों तक ले जाने म् महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। बीसीएन डिपो निरिक्षण के दौरान दपूम. रेलवे बिलासपुर रेल मंडल राकेश रंजन जी, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता मनीष अग्रवाल जी, प्रधान मुख्य विद्युत अभीयंता आर.के. चौधरी जी, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी दर्शनिता अहलूवालिया, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक अरविंद मेश्राम आदि मौजूद रहे। 








