
ब्रेकिंग न्यूज़ बांदा,
आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 8 अगस्त दिन शनिवार आपके
*बांदा जनपद में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का नवीन जिला कार्यालय का हुवा भव्य उद्घाटन*
बांदा / भारत का सबसे लोकप्रिय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन व कार्यक्रम आयोजित हुवा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम डी शर्मा के निर्देशन पर बांदा कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश तिवारी द्वारा मां शारदा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का नवीन कार्यालय — सिटी गार्डन के पीछे, बबेरू रोड, कालू कुआं, बांदा का विधिवत शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी जी के साथ दीपक पाण्डे, राजेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, राममनोहर, शिवभजन सिंह यादव, रामबाबू त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील शर्मा, आर.बी. मिश्रा, दीपा मिश्रा जी दिव्या मिश्रा, उद्रराज श्रीवास, आमोद कुमार और श्रीकांत श्रीवास्तव सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
यह कार्यालय पत्रकारों के लिए एकजुटता, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।
- कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी की रिपोर्ट नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन परिवार की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब जिला प्रचार मंत्री सोशल मीडिया दिनकर जी








