पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)


सोनू निगम बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में से एक है। एक बार फिर उन्होंने कर दिखाया कि संगीत उनके जीवन में कितनी महत्व रखता है। इसी का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सिंगर अस्पताल में भर्ती है। एक तरफ जहां डॉक्टर उनकी सर्जरी कर रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ सिंगर इस हालत में भी मोहम्मद रफी का एक क्लासिक गाना गाते नजर आए। मुश्किल हालात में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दर्द के बावजूद वो गाना गाते नजर आए।
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना
दरअसल अपने इस अनुभव को सोनू निगम ने जॉय ऑफ म्यूजिक बताया। हॉस्पिटल में उनके इस अनोखे परफॉर्मेंस ने फैंस का ध्यान खींचा। साथ ही उनके चाहने वाले सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सिंगर ने बताया कि उन्होंने सर्जरी के दौरान डॉ नीलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम 1949 की फिल्म ‘दुलारी’ का मशहूर मोहम्मद रफी का ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाना गा रहे है। इस वीडियो को सिंगर ने ही शेयर किया। उसमें कैप्शन लिखा, “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉ. नीलेश सतभाई और उनकी बेहतरीन टीम के लिए एक अचानक किया गया परफॉर्मेंस। दर्द में भी गाना… जॉय ऑफ म्यूजिक!”







