A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअमेथीमनोरंजनराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023

मंदिर और बैंको में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

मंदिरों व बैंकों में पुलिस टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान

सुरक्षा का कराया अहसास

कालपी (जालौन)

सावन के दूसरे सोमवार को धर्म स्थलों में महिला व भक्तो की भारी भीड़ रही इसी क्रम में सेकेंड शनिवार और रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बैंक शाखाएं खुलने पर ग्राहकों एवं खाताधारकों की भीड़ बढ़ गई। इसे देखते हुए कोतवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने नगर के धर्म स्थलों तथा बैंक शाखाओं, एटीएम तथा वित्तीय संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों तथा मंदिरों के परिसरों एवं आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की।

 

कोतवाली के उपनिरीक्षकों एवं सिपाहियों की टीमों ने भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक पुत्तूलाल महिला दरोगा ममतेश कुमारी बनखंडी मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, बिहारी मंदिर,ढोढ़ेश्वर मंदिर, राम जानकी मंदिर आदि धर्म स्थल के अलावा मंदिरों की चैकिंग की गई।।

 

पुलिस टीम ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की स्थिति देखी। साथ ही एटीएम के आसपास भी निरीक्षण किया गया। बैंक के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने सुरक्षा के प्रति सतर्क रहनेजं का संदेश दिया। बैंक परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।

जिला संवाददाता सीपेंद्र सिंह की कलम से IMG 20260810 WA0052

फोटो—मंदिर में चेकिंग करती पुलिस टीम

Show More

SEEPENDRA SINGH JALAUN UP

सच्चाई के साथ हर दम
Back to top button
error: Content is protected !!