
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह के निर्देश के बाद अब शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से पहले स्कूल में उपस्थित होकर ई-अटेंडेंस दर्ज करना होगा। सुबह 10:15 बजे तक अटेंडेंस दर्ज करने पर देरी का कारण बताना होगा, जबकि निर्धारित समय के बाद दर्ज की गई ई-अटेंडेंस मान्य नहीं की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पहले अपनी संस्था में उपस्थित रहें और शिक्षण कार्य में शामिल हों। निर्देशों के अनुसार ई-अटेंडेंस में लापरवाही पाए जाने पर वेतन कटौती जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। इससे पहले ई-अटेंडेंस के समय को लेकर अलग-अलग निर्देश जारी हुए थे, जिसके कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी थी। अब नए निर्देशों में समय सीमा को स्पष्ट किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।शिक्षक संगठनों ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों की व्यावहारिक परेशानियों का हवाला देते हुए सरकार से आवास, सुरक्षित आवागमन और अन्य मांगे की गई है।






