A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनई दिल्ली

“तिरंगे के रंग में रंगा छत्तरपुर, शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

Polish 20230917 093309781दक्षिण दिल्ली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महरौली जिला के छत्तरपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, छत्तरपुर विधानसभा के विधायक करतार सिंह तंवर, महरौली जिला महामंत्री हितेंद्र शर्मा (बबली), छत्तरपुर विधानसभा के BLA-1 सतबीर खटाना तथा छत्तरपुर मंडल अध्यक्ष आलोक त्यागी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अभियान है। तिरंगा देश के गौरव और करोड़ों भारतीयों की एकजुटता का प्रतीक है।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

PhotoCollage 1786624592263 PhotoCollage 1786625036162 PhotoCollage 1786624816960 PhotoCollage 1786624903143

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!