A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।पाली के सदर थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में 30 साल का महेंद्रसिंह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर वे उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्रसिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और वह शादीशुदा था।घर में फंदे पर लटका मिला युवक

 

सदर थानाप्रभारी कपुराराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में 30 साल का महेंद्रसिंह पुत्र जब्बरसिंह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

 

परिजन महेंद्रसिंह को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि महेंद्रसिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक शादीशुदा था।

IMG 20260815 121654 1
Oplus_131072

जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!