
अलीगढ़। दिशा एक नई पहल के तत्वाधान में महिला महानगर कमेटी ने हरियाली तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। महिलाओं ने मेहंदी रचाई, हरे परिधान व चूड़ियां पहनकर श्रृंगार किया और पारंपरिक झूलों व लोकगीतों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।
इस पर्व पर प्रकृति की हरियाली और नारी शक्ति का उत्सव भी देखने को मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को हरियाली तीज के उपलक्ष में एक-एक पौधा उपहार स्वरूप देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का महानगर अध्यक्ष मधु शर्मा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण कुशवाहा, रेनू शर्मा,बेबी पाठक, सुमन शर्मा ,बबली शर्मा, एकता शर्मा,रेखा, मंजु शर्मा, उषा शर्मा आदि उपस्थित रही।




