
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 18 अगस्त 2026 ।।
छत्तीसगढ—: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नें कल सोमवार 17 अगस्त को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है, उनकी टीम में कुल 64 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ प्रदेश को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छग से सांसद रूपकुमकरी चौधरी को महिला मोर्चा और दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। रूपकूमारी चौधरी – वर्ष 2019 से अभी तक भाजपा जिलाध्यक्ष हैं, वर्ष 2013 में पहली बार विधायक चुनीं गई, वर्ष 2014 में भाजपा प्रदेश महामंत्री भी रह चुकीं, वर्ष 2015 से 2018 तक संसदीय सचिव और अभी वर्तमान में महासमुंद से सांसद हैं। रूपकुमारी जी के एक्टिव भूमिका के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिममेदारी दी गई है। दीपक महस्के लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता हैं, छत्तीसगढ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। भाजपा पार्टी संगठन में एक लंबे अनुभव, सोशल मीडिया और संचार से जुड़े काम में सक्रिय रहने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें भी एक बड़ी जिममेदारी सौंपी गई है। दीपक महस्के को भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक कि बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा ने डिजिटल क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने का संकेत दिया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में उड़ीसा से बैजयंत जय पांडा, उत्तराखंड से तीरथसिंह रावत, राजस्थान से वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के नाम शामिल किए गए हैं। जानकारी अनुसार यह सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लव कुमार देब, स्मृति ईरानी, डाॅ. सतीश पूनिया, हरीश द्विवेदी, गजेंद्र पटेल, संजय भाटिया आदि शामिल हैं। नीतिन नबीन की टीम में बारह महिलाओं को शामिल किया गया है।









