A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखनऊ में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या

पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई। गोमती नगर थाने के बेहद करीब स्थित आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की शाखा के बाहर बैंक की महिला रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके ही पति मानस बाजपेई ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा का अपने पति मानस बाजपेई के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार को जब दिव्या अपनी ड्यूटी पर गोमती नगर स्थित बैंक शाखा पहुंचीं, तो आरोपी पति वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने बैंक के बाहर ही दिव्या मिश्रा पर गोलियां चला दीं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होकर दिव्या जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दोहरी घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!