A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोला तहसील में विजलेंस टीम द्वारा दुर्भावनापूर्ण फर्जी ट्रैप के विरोध लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठे

IMG 20260822 173217

गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी तहसील गोला में आज दिनाँक 22.08.2026 को प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार उत्तर – प्रदेश लेखपाल संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व मे तहसील गोला के सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना स्थल पर उपस्थित रहे, उक्त हड़ताल दिनाँक 20.08.2026 को अयोध्या जिला की तहसील सोहावल मे लेखपाल उत्कर्षदीप को विजलेंस टीम द्वारा दुर्भावनापूर्ण फर्जी ट्रैप के विरोध मे किया गया, लेखपाल संघ द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे निष्पक्ष जाँच की माँग की गई, उक्त के सम्बन्ध मे तहसीलअध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा लेखपालों के प्रति विजिलेन्स टीम द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया के बारे मे अवगत कराया!
मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय गुप्ता , मंत्री हरदीश , जैनब, सिखा गोश्वामी, सलिल शर्मा, देवार्चन मिश्रा, अतुल वर्मा , पंकज हेमलता , दिव्येंश गिरी, लालचंद यादव , मंजू देवी , अनूप त्रिपाठी, शैलेन्द्र वर्मा, मोहन कश्यप, कृष्णानंद वर्मा, राजेंद्र, संजय कौशल , शिवबालक तोमर, सूरज कुमार सहित दर्जनों लेखपाल धरने पर बैठे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!