A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमेरठ

मेरठ /बागपत : बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखियों के दो गुट भिड़े, आठ गिरफ्तार

AddText 08 23 07.59.03

खेकड़ा। बधाई मांगने को लेकर शनिवार को कोतवाली के बाहर मंगलामुखियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक वाहन में तोड़फोड़ भी कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, बधाई वसूलने को लेकर खेकड़ा के लवकी पक्ष और गाजियाबाद जिले के लोनी के रोशन पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान वार्ता के लिए बुलाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

दोनों पक्षों के मंगलामुखी कोतवाली के बाहर आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। इसी दौरान कोतवाली के बाहर खड़ी एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति शांत कराई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर के अनुसार, दोनों पक्षों के आठ आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!