
सतना /जासो : पुलिस अधीक्षक सतना श्री हेमराज राज सिंह के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी नागौद श्री रघु केसरी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जसो संतोष धुर्वे के नेतृत्व में थाना जसो पुलिस द्वारा अंधी हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 29/05/2026 को सूचनाकर्ता श्रीमती अनोज बाई भूमिया निवासी देवरी थाना जसो ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि दिनांक 28/05/2026 को सुबह करीब 09 बजे उनके पति धनीराम भूमिया अर्जुन खोह के जंगल में लकड़ी काटने गए थे, जो शाम तक घर वापस नहीं आए। परिजनों द्वारा तलाश करने पर दिनांक 29/05/2026 को सुबह करीब 11 बजे धनीराम भूमिया का शव अर्जुन खोह के जंगल की ढलान में मिला। मृतक के माथे के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे।
रिपोर्ट पर थाना जसो में मर्ग क्रमांक 18/26 धारा 194 BNSS के तहत कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान अपराध क्रमांक 130/26 धारा 103(1), 238(ए) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान दिनांक 22/08/2026 को संदेही धनसिंह यादव पिता हरप्रसाद यादव उम्र 38 वर्ष एवं लक्कू उर्फ जहीर यादव पिता रामायण यादव उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम देवरी, थाना जसो, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी धनसिंह यादव ने बताया कि मृतक धनीराम भूमिया द्वारा उसकी पत्नी के साथ संबंध होने की बात गांव एवं समाज में बताकर उसे बदनाम किया जा रहा था, जिससे उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी रंजिश के चलते धनसिंह यादव ने अपने साथी लक्कू उर्फ जहीर यादव के साथ मिलकर धनीराम की हत्या की योजना बनाई।
दिनांक 28/05/2026 को जब धनीराम भूमिया लकड़ी काटने जंगल की ओर गया, तभी दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया और जंगल में कुल्हाड़ी की मुंहारी तरफ से उसके सिर एवं माथे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ के ऊपर ले जाकर एक ढाबे में छिपा दिया।
विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी आदि सामान जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 23/08/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
धनसिंह यादव पिता हरप्रसाद यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, थाना जसो, जिला सतना।
लक्कू उर्फ जहीर यादव पिता रामायण यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, थाना जसो, जिला सतना।
*सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक संतोष धुर्वे, थाना प्रभारी जसो, उपनिरीक्षक अजीत वर्मा, प्रधान आरक्षक 934 रविन्द्र राय, प्रधान आरक्षक 794 अमित खैरवार, प्रधान आरक्षक 103 कृष्ण कुमार सतनामी, आरक्षक 986 भरत बघेल, साइबर सेल सतना से उपनिरीक्षक दीपेश एवं प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






