A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

गैंगस्टर एक्ट के तहत 03 आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

               (उत्तराखंड)

IMG 0496 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 28

ऋषिकेश। मारपीट, अवैध वसूली तथा ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने 04 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गैंग लीडर सहित 03 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी जगजीत उर्फ जग्गा सहित उसके कुछ साथियों पर क्षेत्र के लोगों से जबरन वसूली, मारपीट व ब्लैकमेलिंग की पुलिस को लगातार शिकायते मिल रही थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने जगजीत उर्फ जग्गा व उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा पुत्र हरविन्द्र सिंह निवासी मायाकुण्ड, चन्द्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश, प्रणव उर्फ राघव बत्रा पुत्र स्व0 अश्वनी बत्रा निवासी सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश व दीपेश कुमार पुत्र स्व0 चरण नाथ निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!