A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का हुआ सम्मान, कैशलेस चिकित्सा व चेक कार्ड किए वितरित

कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

file 000000001504821181c4b3ad7456b2f42
कांठ में कार्यक्रम के दौरान रसोइया को कैशलेस सुविधा के कार्ड देते मुख्य अतिथि। 

KANTH (MORADABAD)। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत स्कूलों में कार्यरत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन कांठ तहसील में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छजलैट के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक चौधरी राजपाल सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार मौजूद रहे।

IMG 20260823 1224505492
कांठ में कार्यक्रम के दौरान बोलते खंड शिक्षा अधिकारी।

कार्यक्रम में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस योजना के संबंध में जानकारी देते हुए योजना के लाभों के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित 20 रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के कार्ड एवं चेक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20260823 115105731 HDR2
कांठ में कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिला रसोइया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी रसोइयों एवं उपस्थित लोगों को दिखाया गया। लाइव प्रसारण के माध्यम से रसोइयों को योजना से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जागृति एवं बृजेंद्र कुमार विश्नोई ने किया।

IMG 20260823 1149492532
महिला रसोइया को चेक कार्ड देते मुख्य अतिथि।

इस अवसर पर कार्यक्रम में एआरपी चंद्रभानु सिंह, डॉ. सुनील कुमार मान, बृजेंद्र कुमार विश्नोई, प्रियंका चौधरी, भुवनेश कुमारी, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, सुमित बिश्नोई, जुल्फिकार, जावेद अहमद, गौरव यादव, शाहिदा खातून, छात्रसेन तनेजा, रियाज अहमद, दीपक यादव, प्रमोद कुमार, विकास चंद्र, यशपाल सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पीएम पोषण योजना से जुड़ी रसोईया उपस्थित रहीं।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!