A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजौनपुर

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोज खान पठान

जौनपुर। फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 145/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू पुत्र स्व. लाल प्रताप सिंह उर्फ लुलई सिंह, निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा, जौनपुर को 24 अगस्त की रात करीब 7:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश कुमार, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल विशारद चौरसिया और महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद शामिल रहीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!