ट्रैकटर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गया ट्रैक्टर करीब 4 लाख रुपए की कीमत का किया बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल आरोपी टीकाराम उर्फ टिक्कू पिता गनेश उर्फ जलेश अहिरवार, उम्र 20 वर्ष एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपीगण अन्य थाना क्षेत्रों के प्रकरणों में भी वांछित थे। दिनांक 09 मार्च 2026 की दरम्यानी रात फरियादी बब्लू पिता गनपत पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सुआतला, थाना सिविल लाइन, सागर के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 77/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में लगातार विवेचना करते हुए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टीकाराम उर्फ टिक्कू एवं एक विधि-विरुद्ध बालक की घटना में संलिप्तता सामने आई। आरोपीगण अन्य थाना क्षेत्रों के प्रकरणों में भी वांछित थे।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी गया ट्रैक्टर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये है, बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना बण्डा क्षेत्र से एक टैंकर चोरी करना भी स्वीकार किया गया है। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 137 मोहन मुरारी, आरक्षक 330 रामसिंग, आरक्षक 996 अजय कुर्मी एवं आरक्षक 1212 विपिन, थाना सिविल लाइन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

માત્ર ૨ કરોડના સામાન્ય બજેટમાં બનેલી સાત્વિક અને ભક્તિમય ફિલ્મ ‘હનુમાન અંશ’ ૧૦૦ કરોડની કમાણીનો આંકડો પાર કરીને…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा नगर के गंज मुहल्ले में कुछ दिनों से बदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।