राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



लखीमपुर खीरी, 25 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह सहित महिला उत्पीड़न से जुड़े 38 नए मामलों की सुनवाई की गई।
इसके साथ ही आयोग के समक्ष पूर्व से विचाराधीन 77 लंबित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों एवं जांच कर रहे उपनिरीक्षकों को बुलाकर प्रगति की समीक्षा की गई। आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले में नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं और पीड़ा आयोग सदस्य के समक्ष खुलकर रखीं। श्रीमती सुजीता कुमारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा, जनपद के विभिन्न थानों से उपनिरीक्षक, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ चिचुढी सहगिया उतरौला बलरामपुर में कफी दिनो से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है खराब का मतलब…
पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।