A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में बाइक चोरी की दो वारदातों में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद 

बाइक चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, न्यायालय से जेल भेजे गए बाइक चोरियों के आरोपी 

file 00000000c1408208a04c1e3d70b2b6cf
कांठ में बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए मोहम्मद समीर और मोहम्मद आबिद।

KANTH (MORADABAD)। कांठ पुलिस ने बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी अजय पुत्र नरेश कुमार की बाइक उसके घर के सामने खड़ी थी, जो चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर मोहल्ला माननगर निवासी मोहम्मद समीर पुत्र लियाकत तथा मोहल्ला पट्टीवाला निवासी मोहम्मद आबिद पुत्र सिकंदर के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली।

IMG 20260826 WA00342
दूसरे मामले में बाइक चोरी का पकड़ा गया आरोपी बादशाह। 

वहीं, दूसरी वारदात में कांठ के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी अजीम अहमद की बाइक रविवार शाम उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक बाइक ले जाता दिखाई दिया। जांच के बाद आरोपी की पहचान बादशाह पुत्र शौकत सूफी निवासी ग्राम बेलजुरी, थाना कुंडा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी बादशाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!