




बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बेगूं के संस्कार वाटर पार्क रिसोर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ एवं नगर पालिका चुनाव प्रभारी निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा की विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत मे भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू ने नगर के 35 वार्डो में कमल विजयी होने का भरोसा दिलाया एवं सभी का धन्यवाद किया
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



