Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर पर प्रसव हुआ तो जिम्मेदार होंगे एमओआईसी

28 Aug 2026, 12:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशाओं के माध्यम से पात्र बुजुर्गों को चिन्हित कर लक्ष्य पूरा कराया जाए।

FB IMG 1787898643316

FB IMG 1787898645895

मातृ स्वास्थ्य को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही कराया जाए। घर पर प्रसव होने की स्थिति में संबंधित एमओआईसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सभी एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय रखने और गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जननी सुरक्षा योजना में कम फीडिंग मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने को कहा। वार रूम को भी पूरी तरह सक्रिय रखने और एमओआईसी को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बीएचएनडी दिवस पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को चिन्हित कर बेहतर उपचार और जरूरी सावधानियों की जानकारी देने पर जोर दिया गया। एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आपसी समन्वय से काम करने तथा गर्भवती महिलाओं को पोषाहार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने काम में लापरवाही करने वाले सीएचओ, आशा और

एएनएम को नोटिस जारी करने तथा कम डिलीवरी कराने वाली आशाओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी बालिका टीकाकरण से छूटने न पाए। स्कूलों में शिक्षा विभाग के सहयोग से टीमें भेजकर टीकाकरण कराने और यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार, एचआईवी जागरूकता अभियान, आयुष्मान केंद्रों के समय से खुलने, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हाइपरटेंशन और डायबिटीज के मरीजों की जांच तथा ई-संजीवनी के जरिए अधिक से अधिक मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू और इंसेफलाइटिस के खतरे को देखते हुए तेज बुखार वाले मरीजों को चिन्हित कर जांच और उपचार कराने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को ओपीडी में सुधार लाने, एचएमआईएस और आरसीएच पोर्टल पर सही एवं समय से डाटा फीड करने तथा मरीजों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी में रेफरल रजिस्टर में मरीजों का पूरा विवरण दर्ज

करने और वार रूम के निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे, सीएमएस डॉ. सच्चिदानंद उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, बीएसए शैलेष कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सभी एमओआईसी, डीपीएम, बीपीएम, बीसीपीएम और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!