A2Z सभी खबर सभी जिले की
दपूम. रेलवे बिलासपुर जोन सै चलने वाली करीब 07 ट्रेनों का परिचालन सितंबर, अक्टूबर में प्रभावित रहेंगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।।रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं ।।
छत्तीसगढ, शुक्रवार 28 अगस्त 2026 ।।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के बिलासपुर रलवे जोन से चलने वाली करीब 07 ट्रेनों का परिचालन सितंबर और अक्टूबर महिनें में प्रभावित रह सकता है। जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे झांसी रेल मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी बीना रेल सेक्शन के आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमाॅडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 05 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और 02 अन्य अपने निर्धारित तय समय से विलंब से चल सकती हैं। 05 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन- ट्रेन क्रमांक 18237 कोरबा- अमृतसर छत्तीसगढ एक्सप्रेस, 26 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा-होकर अमृतसर जायेगी, दुर्ग-निजामुद्दीन 12823 संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 08 अक्टूबर को कटनी- ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। पुरी योगनगरी-,ऋषिकेश संपर्कक्रांति 18477यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश, कटनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी। अंबिकापुर – निजामुद्दीन एक्सप्रेस 22407,यह ट्रेन 08 अक्टूबर को यह ट्रेन कटनी-ओहन- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन तक जायेगी। विशाखापट्टनम- निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 12807,यह ट्रेन 14 अक्टूबर को इटारसी- जबलपुर-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।.प्राप्त जानकारी अनुसार 15 अक्टूबर को ट्रेन क्रमांक 12808 निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अपने तय निर्धारित समय से विलंब से चलेगी। 14 अक्टूबर को ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ एक्सप्रेस, भी अपने तय निर्धारित से विलंब चलेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newshttps://youtu.be/G9ZsArsh0wk
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।