Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:बंधा उज्जैनी और मझौली के विस्थापितों की समस्याओं पर अपर कलेक्टर ने की बैठक।

29 Aug 2026, 09:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260828 192953

 

सिंगरौली:बंधा उज्जैनी और मझौली के विस्थापितों की समस्याओं पर अपर कलेक्टर ने की बैठक।

विस्थापन, रोजगार, वेतनभत्ता और निशुल्क उपचार के मुद्दे उठे, सात दिवस में निराकरण का आश्वासन।

जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: बरगवां तहसील क्षेत्र के बंधा, उज्जैनी

 एवं मझौली गांवों के कंपनी से प्रभावित एवं विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को संयुक्त तहसील भवन बरगवां में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी ने जनप्रतिनिधियों, प्रभावित ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ विस्थापन, रोजगार सहित अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स प्लांट से जुड़े कुछ मजदूरों को कंपनी द्वारा बिना पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया है। इसके साथ ही वेतन एवं भत्ता बंद किए जाने तथा पूर्व में कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क उपचार सुविधा बंद किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी से प्रभावित और विस्थापित परिवारों के सामने रोजगार, आर्थिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी ने प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का परीक्षण कर सात दिवस के भीतर निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में देवसर एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष देवेंद्र दरोगा पाठक, जिला महामंत्री सिंगरौली ग्रामीण उपेंद्र द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन तिवारी सहित कंपनी के अधिकारी, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch07 Sep

नीमच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल* *― एसपी राजेश व्यास ने बदले कई थाना प्रभारी, बघाना, सिंगोली और मनासा में नई कमान*

नीमच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में पुलिस अधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त
Neemuch07 Sep

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

नीमच, । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।
Singrauli07 Sep

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
बारिश में गिरा घर बेघर हुई रामबाई बैगा तीन दिनों से लगातार काट रहा ग्राम पंचायत का चक्कर नहीं सुन रही सरपंच सचिव
Mandla06 Sep

बारिश में गिरा घर बेघर हुई रामबाई बैगा तीन दिनों से लगातार काट रहा ग्राम पंचायत का चक्कर नहीं सुन रही सरपंच सचिव

मध्यप्रदेश मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पलेहरा निवासी श्रीमती रामबाई बैगा के घर लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!